Breaking NewsUttarakhand
मैक्स खाई में गिर चार लोगों की मौत

विकास नगर। त्यूणी-हनोल मोटर मार्ग पर मेंदरथ के पास एक मैक्स वाहन खाई में गिरने चार लोगों की मौत हो गई। घटना बीती रात की है। विकासनगर के त्यूणी-हनोल मोटर मार्ग पर मेंदरथ पर एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। दुर्घटना का पता शनिवार सुबह चला। इस पर पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खाई से चार शव निकाले।
बताया जा रहा है मरने वालों में एक पूर्व बीडीसी सदस्य भी है। फिलहाल रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है। मृतकों की पहचान पूर्व बीडीसी सदस्य विसानादास (44 वर्ष) पुत्र मंगसीरू निवासी अनु, चालक विक्रम (38 वर्ष) पुत्र माहीदास निवासी अनु, श्याम सिंह (35 वर्ष) पुत्र जय सिंह और तुलाराम (52 वर्ष) दोनों निवासीगण तेलर हिमाचल हैं।




