Breaking NewsEntertainment

अभिनेत्री आलिया भट्ट पर हो सकती है कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पर पैंडमिक एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है। आलिया भट्ट की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई थी, मगर बीएमसी के नियमों के मुताबिक हाई रिस्क संपर्क वाले व्यक्तियों को 14 दिन होम क्वारंटीन जरूरी है, मगर ब्रह्मास्त्र के मोशन पोस्टर के लॉन्च के लिए आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ दिल्ली आ गईं, और यहां कई लोगों से भी मिलीं। ऐसे में आलिया ने नियम तोड़ा है। बीएमसी इस मामले की जांच कर रही है।

Advertisements
Ad 27

आलिया भट्ट के दिल्ली जाने की जानकारी मिलने पर बीएमसी H West वॉर्ड के स्वास्थ्य विभाग ने आलिया के मैनेजर से बुधवार को संपर्क किया था। स्वास्थ्य विभाग ने आलिया से कहा था कि आपने नियम तोड़ा है ऐसे में आप दिल्ली में ही रुके, वापस मुंबई ना आएं, जिससे और लोगों तक ये वायरस ना फैले। मगर इस बार भी आलिया नहीं मानीं और देर रात मुंबई वापस आ गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button