Breaking NewsEntertainment

दिल्ली में ईडी के दफ्तर पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन, इस मामले में होगी पूछताछ

नई दिल्ली। पनामा पेपर्स मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को ईडी ने समन किया है। ऐश्वर्या राय ईडी के दफ्तर पहुंच चुकी हैं, उनसे पूछताछ शुरू हो चुकी है।

ऐश्वर्या राय बच्चन को ईडी ने 9 नवंबर 2021 को भी सेक्शन 37 फेमा के तहत समन किया था। यह समन मुंबई स्थित ’प्रतीक्षा’ बच्चन परिवार के आवास पर भेजा गया था और 15 दिन में जवाब देने को कहा गया था। सूत्रों के मुताबिक इसका जवाब ऐश्वर्या राय बच्चन ने ईमेल के जरिए ED को दिया था।

Advertisements
Ad 27

बता दें, पनामा पेपर लीक मामले में Mossack Fonseca कंपनी के कुछ लीगल पेपर लीक हुए थे जिससे पता चला था कि 424 भारतीय लोगों के विदेशी बैंकों में खाते हैं।

इस लीक में कई बड़ी हस्तियों के नाम सामने आए। जिसमें ऐश्वर्या राय के साथ उनके ससुर और अभिनेता अमिताभ बच्चन का नाम भी सामने आया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button