Breaking NewsEntertainmentUttarakhand

उत्तराखंड में भी टैक्स फ्री हुई “द कश्मीर फाइल्स”, जारी हुए निर्देश

देहरादून। कश्मीरी पंडितों के पलायन और उत्पीड़न पर बनी द कश्मीर फाइल्स फिल्म को उत्तराखंड में टैक्स फ्री कर दिया गया है। मंगलवार को इस संबंध में अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार की ओर से निर्देश जारी दिए गए हैं। बता दें, सोमवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए थे। साथ ही धामी ने फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री से फोन पर बात कर कश्मीरी हिंदुओं पर हुए अत्याचार को बेहतरीन ढंग से प्रदर्शित करने पर बधाई दी।

11 मार्च को रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स फिल्म को कई राज्यों ने टैक्स फ्री किया है। कार्यवाहक कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिख कर भाजपा शासित राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री करने का सुझाव दिया था। साथ ही कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड में फिल्म को टैक्स फ्री करने का आग्रह किया था।

Advertisements
Ad 29

सोमवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार के साथ फिल्म देखी। इससे पहले सोशल मीडिया पर ट्वीट में लिखा कि भावनात्मक विषय पर बनी द कश्मीर फाइल्स को देखने के लिए मैं अत्यंत उत्सुक हूं। उन्होंने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु को निर्देश दिए कि उत्तराखंड में भी फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए उचित कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button