Breaking NewsUttarakhand

राजेश प्रसाद सेमवाल व रविंद्र जुगरान ने राज्यपाल से की मुलाकात

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को वंदे मातरम ट्रेनिंग एजुकेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश प्रसाद सेमवाल व रविंद्र जुगरान ने राजभवन में मुलाकात की।

श्री सेमवाल पूर्व सैनिक हैं तथा उत्तरकाशी एवं टिहरी जिले के स्थानीय युवाओं को स्वयं के खर्चे पर सेना में भर्ती का प्रशिक्षण व प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग दे रहे हैं। उनके फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षित 55 युवाओं का चयन सेना में हुआ है। उन्होंने 35 ग्रामों को नशा मुक्त किया है। साथ ही उनके द्वारा कई बालिकाओं को सेना में भर्ती हेतु निःशुल्क कोचिंग व शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Advertisements
Ad 29

राज्यपाल ने श्री सेमवाल द्वारा निःस्वार्थ भाव से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि श्री सेमवाल द्वारा नशा मुक्ति अभियान, युवाओं को सेना भर्ती व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है जो सराहनीय है।

उन्होंने कहा की उत्तराखंड के युवा बेहद सशक्त हैं, उन्हें केवल दिशा दिखाने जरूरत है। उन्होंने कहा की इस अभियान से पूर्व सैनिकों, रेडक्रॉस व स्थानीय प्रशासन को भी जोड़ा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button