Breaking NewsUttarakhand

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 24 घंटे में उत्तराखंड के इन जिलों में होगी भारी बारिश

देहरादून। उत्तराखंड में बीते दिनों आई आपदा के बाद अब मौसम फिर करवट बदलेगा। तीन जिलों देहरादून, टिहरी, नैनीताल में अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, इन जिलों में ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

Advertisements
Ad 26

बाकी इलाकों में तेज गर्जना के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बारिश के दौरान कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह ने बताया कि भारी बारिश को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ ही आमजन को सतर्क रहने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button