Breaking NewsHealthNational

Corona Virus: महाराष्ट्र में कोरोना के 43 नए मामले, एक्टिव केस की संख्या 200 पार पहुंची

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में एक बार तेजी देखी जा रही है। महाराष्ट्र में कोरोना के 43 नए मामले मिले हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 200 पार पहुंच गई है।

पुणे। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। राज्य में कोरोना से संक्रमित कुल 43 नए मामले सामने आए हैं। प्रशासन की ओर से जारी किए गए डाटा के मुताबिक, महाराष्ट्र के पुणे में कोरोना के 35 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, पुणे में कोरोना के 8 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की कुल संख्या 209 हो गई है।

कुल 300 मामले रिपोर्ट किए गए 

महाराष्ट्र में जनवरी महीने से अब तक कोरोना के कुल 300 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। जनवरी महीने में 1, फरवरी महीने में 1, मार्च में 0, अप्रैल में 4 और मई महीने में 242 कोरोना के मामले सामने आए हैं। सामने आए डाटा के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना की सबसे ज्यादा मार मई महीने में देखने को मिली है। कुल केस का 80 प्रतिशत इसी महीने में दर्ज किया गया है।

87 मरीज रिकवर होकर घर लौटे

महाराष्ट्र में कोरोना के कारण अब तक 4 मौत की खबर सामने आई है। हालांकि, कोई भी नई मौत नहीं दर्ज की गई है। जनवरी से अब तक मुंबई में कुल मामलों की संख्या 248 है। महाराष्ट्र में कुल कोविड मामलों में से 82.67% (300 में से 248) मुंबई से हैं। वहीं, अब तक 87 मरीज कोरोना से ठीक होकर वापस लौट चुके हैं।

सावधानियां और सुझाव:

  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर या घर के अंदर मास्क पहनना, खासकर तब जब आप अस्वस्थ महसूस कर रहे हों।
  • हाथों को बार-बार धोकर अच्छी तरह से साफ रखना।
  • संक्रमित होने पर परिवार और दोस्तों में फैलने से रोकने के लिए मास्क पहनना और खुद को अलग रखना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button