Breaking NewsUttarakhand

आप सभी मातृशक्ति को ‘वट सावित्री व्रत पूजन’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं: भावना पांडे

जनसेवी भावना पांडे ने कहा- हिन्दू धर्म में वट सावित्री व्रत का खास महत्व है। वट सावित्री व्रत भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है।

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध जनसेवी भावना पांडे ने धार्मिक आस्था एवं अखंड सौभाग्य के पावन पर्व ‘वट सावित्री व्रत’ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा- प्रकृति के प्रति भारतीय भावों के समर्पण को दर्शाते महान पर्व ‘वट सावित्री व्रत पूजन’ की आप सभी मातृशक्ति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर ईश्वर से आपके सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना करती हूं।

जनसेवी भावना पांडे ने कहा- हिन्दू धर्म में वट सावित्री व्रत का खास महत्व है। वट सावित्री व्रत भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है। जिसमें महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा कर अपने पतियों और परिवार की भलाई के लिए उपवास करती हैं।

उन्होंने कहा- वट सावित्री व्रत को करने से पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। पौराणिक कथा के अनुसार, सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लिए थे, जिससे यह व्रत अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button