Breaking NewsUttarakhand

Weather Forecast: उत्तराखंड में आज दस्तक देगा मानसून, तपती गर्मी से मिलेगी राहत

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश के साथ मानसून प्रवेश करेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार प्रदेश में छह दिनों की जल्दी से मानसून प्रवेश करेगा।

देहरादून। उत्तराखंड में भले ही इस साल मई और जून में हुई बारिश और बर्फबारी ने गर्मी से राहत दिलाई हो, लेकिन जब भी मौसम खुला है तो गर्मी ने अपने तेवर दिखाए हैं। इस साल प्रदेश में मानसून छह दिन की जल्दी से आने की संभावना है। लेकिन, मानसून आने से पहले मंगलवार को गर्मी ने अपने तेवर दिखाए तो गर्म हवाओं ने भी खूब झुलसाया।

आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 39.1 डिग्री रहा। यह इस सीजन का सबसे अधिक पारा रिकॉर्ड किया गया। रात के न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.5 डिग्री के बढ़ोतरी के साथ 25.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके चलते गर्म हवाओं ने रात को भी परेशान किया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा।

Advertisements
Ad 27

उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश के साथ मानसून प्रवेश करेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार प्रदेश में छह दिनों की जल्दी से मानसून प्रवेश करेगा। जबकि पूरे सीजन छह फीसदी अधिक वर्षा होने की भी संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 11 जून को देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मैदानी इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 16 जून तक प्रदेश भर में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button