Breaking NewsUttarakhand

Weather Report: उत्तराखंड में भारी बारिश का यलो अलर्ट, जिलाधिकारियों को भेजा पत्र

मौसम विज्ञान विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने आगामी 24 घंटे में भारी बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ के खतरे का पूर्वानुमान का जिक्र करते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा गया है।

देहरादून। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने शुक्रवार को सभी जिलाधिकारियों को एक पत्र भेजा है। इसमें दो सितंबर तक मौसम विभाग के भारी बारिश के मद्देनजर यलो अलर्ट का जिक्र करते हुए आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया है।

इसके साथ ही बाढ़ की चेतावनी को लेकर अल्मोड़ा, देहरादून, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ के जिलाधिकारियों को भी पत्र भेजा गया है। इसमें मौसम विज्ञान विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने आगामी 24 घंटे में भारी बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ के खतरे का पूर्वानुमान का जिक्र करते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा गया है।

नदियों का जलस्तर चेतावनी और खतरे के निशान के ऊपर पहुंचा

Advertisements
Ad 29

बारिश के कारण नदियों के जल स्तर में बढ़ोतरी हुई है। नदियों का जलस्तर चेतावनी और खतरे के निशान से ऊपर है। इसके मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और नैनीताल के जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है।

इस पत्र में केंद्रीय जल आयोग हिमलायी गंगा मंडल के दैनिक जल स्तर और पूर्वानुमान का उल्लेख किया गया है। इसमें कहा गया है कि सौंग व गंगा नदी देहरादून, अलकनंदा- श्रीनगर व रुद्रप्रयाग, कोसी नदी का बेतालघाट में जल स्तर चेतावनी स्तर से ऊपर प्रवाहित हो रहा है। रामगंगा, गौरी गंगा का बंगापानी, धौलीगंगा का कंज्योति जिला पिथौरागढ़ में जल स्तर चेतावनी स्तर पर ऊपर पहुंचा हुआ है।

सरयू नदी (जिला पिथौरागढ़), अगलार नदी (जिला टिहरी गढ़वाल), अलकनंदा, भागीरथी व गंगा जिला पौड़ी व टिहरी- गढ़वाल, अलकनंदा व मंदाकिनी जिला रुद्रप्रयाग में जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर है। ऐसे में सावधानियां बरतना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button