Breaking NewsUttarakhand

दीपावली के पावन अवसर पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने दी शुभकामनाएं

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने दिवाली के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा- सम्पूर्ण विश्व में शांति समृद्धि की कामना के साथ प्रकाश पर्व दीपावली शुभ हो।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने समस्त देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर हार्दिक बधाई एवँ शुभकामनाएं दी।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने दिवाली के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा- “आप सभी को दीपावाली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश और उमंग के इस पवित्र पर्व पर, ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्ज्वलित कर जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियां लाने की कोशिश करें। इस महापर्व पर माँ लक्ष्मी सभी देशवासियों को सुख-समृद्धि प्रदान करें, यही कामना है।”

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि भारत आलोक के प्रसार का देश है। समानता एवं सहअस्तित्व के परिपोषक भारत के दिव्य जीवन मूल्य, प्रचंड भोगवाद जलवायु-पर्यावरण जैसे अनेक संकटो से जूझ रहे विश्व समुदाय के कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो। सम्पूर्ण विश्व में शांति समृद्धि की कामना के साथ प्रकाश पर्व दीपावली शुभ हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button