Breaking NewsUttarakhand

देहरादून एयरपोर्ट पर सुखोई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, बरेली से भरी थी उड़ान

सुखोई विमान की देहरादून एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। उड़ान के दौरान विमान के एक इंजन से तेल का रिसाव शुरू हो गया था, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ से यह कदम उठाया।

देहरादून। जनपद देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर सोमवार को भारतीय वायुसेना के एक सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान को तकनीकी खराबी के कारण आपातकालीन लैंडिंग की।

इस फाइटर जेट ने सुबह बरेली से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान विमान के एक इंजन से तेल का रिसाव शुरू हो गया था, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ से यह कदम उठाया।

Advertisements
Ad 27

एयरपोर्ट पर उतरने के बाद इस विमान को टर्मिनल से कुछ दूर वीआईपी गेस्ट हाउस के सामने सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया गया है। बरेली से इंजीनियरों की टीम देहरादून एयरपोर्ट पहुंच गई है, जिसके बाद विमान की तकनीकी खामी दूर करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2018 में सुखोई विमानों ने दून एयरपोर्ट पर कुछ दिनों तक अभ्यास करते हुए उड़ान भरी थी। लेकिन यह पहला मौका है जब किसी तकनीकी खामी के कारण सुखोई विमान ने देहरादून एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की है।
एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण फाइटर जेट एयरपोर्ट पर उतरा है। मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button