Breaking NewsUttarakhand

आप सभी को प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन व क्रिसमस के पावन की हार्दिक बधाई : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का यह पर्व हम सबके जीवन में सुख, समृद्धि, भाईचारा और ख़ुशहाली लाए।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने क्रिसमस के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन व क्रिसमस के पावन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु यीशु का जीवन हमें करुणा, शांति और त्याग के प्रति समर्पित रहने की सीख देता है। आइये, हम सभी आज के पावन दिवस पर उनके दिखाए सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने क्रिसमस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्रिसमस या बड़ा दिन ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। यह पर्व प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है और इस दिन लगभग संपूर्ण विश्व में अवकाश रहता है। क्रिसमस से 12 दिन के उत्सव क्रिसमसटाइड की भी शुरुआत होती है। एन्नो डोमिनी काल प्रणाली के आधार पर यीशु का जन्म, 7 से 2 ई.पू. के बीच हुआ था।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का यह पर्व हम सबके जीवन में सुख, समृद्धि, भाईचारा और ख़ुशहाली लाए। क्रिसमस का पर्व सभी के जीवन में ढ़ेर सारी खुशियां प्रकाश, आशा और एकता लेकर आये, यही कामना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button