Breaking NewsUttarakhand

महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक डॉ. राधा बाई की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन: डॉ. अभिनव कपूर

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- इतिहास के पन्नों से ओझल अद्भुत एवं अद्वितीय वीरांगना डॉ. राधाबाई वो महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाज सुधारक हैं जिन्होंने चिकित्सा शास्त्र में डिग्री नहीं ली बावजूद इसके उन्हें डॉ. की जन उपाधि मिली।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक डॉ. राधा बाई की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सभी आंदोलनों में अग्रणी रहीं डॉ. राधाबाई जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि व शत्-शत् नमन।

Advertisements
Ad 29

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- डॉ. राधाबाई, छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थीं, जिनका निधन 2 जनवरी 1950 को हुआ था। देशवासी उन्हें एक महान वीरांगना, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आंदोलनों की साथी और नारी उत्थान व सामाजिक समरसता की प्रतीक के रूप में याद करते हैं, जिन्होंने अस्पृश्यता निवारण और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- इतिहास के पन्नों से ओझल अद्भुत एवं अद्वितीय वीरांगना डॉ. राधाबाई वो महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाज सुधारक हैं जिन्होंने चिकित्सा शास्त्र में डिग्री नहीं ली बावजूद इसके उन्हें डॉ. की जन उपाधि मिली। वे प्रसिद्ध महिला स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारकों में से एक थीं। गाँधी जी के सभी आंदोलनों में आगे रहीं। कौमी एकता, स्वदेशी, नारी-जागरण, अस्पृश्यता निवारण व शराबबंदी, इन सभी आन्दोलनों में उनकी भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रही। समाज में प्रचलित कई कुप्रथाओं को समाप्त करने में भी डॉ. राधाबाई का योगदान अविस्मरणीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button