Breaking NewsUttarakhand

पार्षद वंशिका सोनकर ने पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा की जयंती पर किया नमन

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सुंदरलाल बहुगुणा जी के द्वारा दिये गये महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने महान पर्यावरण चिंतक एवं ‘चिपको आंदोलन’ के प्रमुख नेता, पद्म विभूषण से अलंकृत सुंदरलाल बहुगुणा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- “महान पर्यावरणविद् सुन्दर लाल बहुगुणा जी की जयन्ती पर उन्हें शत्-शत् नमन। विश्वभर में वृक्ष मित्र के नाम से प्रसिद्ध बहुगुणा जी ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह युगों-युगों तक स्मरण किया जाता रहेगा।”

पर्यावरण के ‘गांधी’ पद्म विभूषण सुंदरलाल बहुगुणा जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा कि प्रसिद्ध पर्यावरणविद, महान दार्शनिक और सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में विख्यात, पद्म विभूषण सुंदरलाल बहुगुणा जी ने हिमालय के वृक्षों के कटान के खिलाफ आयोजित ‘चिपको आंदोलन’ में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। वह अपने नारे ‘पारिस्थितिकी स्थायी अर्थव्यवस्था है’ के लिए याद किये जाते हैं। 21 मई 2021 को 94 वर्ष की आयु में कोरोना संक्रमण के कारण उनका निधन हो गया था।

नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सुंदरलाल बहुगुणा जी के द्वारा दिये गये महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button