Breaking NewsUttarakhand

पार्षद वंशिका सोनकर ने राज्य मंत्री सुरेंद्र मोघा से की मुलाक़ात

पार्षद वंशिका सोनकर, पूर्व पार्षद अजय सोनकर एवं क्षेत्र के प्रतिनिधि मंडल ने सुरेंद्र कुमार मोघा को राज्य मंत्री बनाये जाने पर शुभकामनाएं दी।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने अपने पिता पूर्व पार्षद अजय सोनकर एवं क्षेत्र के प्रतिनिधि मंडल के साथ भाजपा नेता व राज्य मंत्री पशु कल्याण बोर्ड विभाग सुरेंद्र कुमार मोघा से मुलाक़ात की।

राज्य मंत्री पशु कल्याण बोर्ड विभाग सुरेंद्र कुमार मोघा से उनके कार्यालय में मुलाकात के दौरान इंदिरा कॉलोनी वार्ड की पार्षद वंशिका सोनकर, पूर्व पार्षद अजय सोनकर एवं क्षेत्र के प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें राज्य मंत्री बनाये जाने पर और नव के आगमन पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

राज्य मंत्री सुरेंद्र कुमार मोघा से मुलाकात के दौरान पार्षद वंशिका सोनकर एवं पूर्व पार्षद अजय सोनकर के अलावा चौधरी रूपचंद गुरुजी, चौधरी सीपी महिंद्रा, सेमपाल गहलोत, हरिशंकर मिश्रा, राजू पारछा एवं अशोक आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button