Breaking NewsUttarakhand

समस्त देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा कि इस दिन हम देश के शहीदों को नमन करते हैं और उन महान नायकों को याद करते हैं, जिन्होंने अपना सर्वस्व इस देश को गणतंत्र बनाने में लगाया। उन्होंने कहा कि एक लोकतांत्रिक देश में रहना हम सबके लिए गर्व की बात है।

देहरादून। आज 26 जनवरी है और देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश के इस पावन पर्व के अवसर पर युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

देश के नाम जारी अपने शुभकामना सन्देश में युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- आज 77वां गणतंत्र दिवस है, इस गणतंत्र दिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने आगे कहा कि साल 1950 में आज ही के दिन देश में भारतीय संविधान लागू हुआ था।

Advertisements
Ad 26

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि भारत को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली थी, लेकिन तब देश के पास अपना कोई संविधान नहीं था। साल 1950 में 26 जनवरी को हमारे देश को अपना संविधान मिला, जिसे बाबा साहब भीम राव अंबेडकर ने तैयार किया था। इसलिये 15 अगस्‍त को स्‍वतंत्रता दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा कि इस दिन हम देश के शहीदों को नमन करते हैं और उन महान नायकों को याद करते हैं, जिन्होंने अपना सर्वस्व इस देश को गणतंत्र बनाने में लगाया। उन्होंने कहा कि एक लोकतांत्रिक देश में रहना हम सबके लिए गर्व की बात है। हमें एक सच्चे राष्ट्रभक्त की तरह राष्ट्र की तरक्की एवँ देश को बेहतर बनाने में योगदान देते रहना है। जय हिंद, जय भारत।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button