Breaking NewsUttarakhand

Uttarakhand: मोहम्मद दीपक को लेकर मचा घमासान, पुलिस प्रशासन अलर्ट

कोटद्वार नगर के पटेल मार्ग स्थित वकील अहमद की कपड़े की दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने तीन पक्षों पर मुकदमे दर्ज किए हैं। अब सांसद चंद्रशेखर समेत कुछ नेताओं के कोटद्वार पहुंचकर माहौल खराब करने की आशंका से पुलिस फोर्स अलर्ट है।

कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार में सांसद चंद्रशेखर समेत कुछ राजनीतिक शख्सियतों के पहुंचने की खबर पर पौड़ी पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यूपी से आने वाले वाहनों को लौटाया जा रहा है। स्वयं एसएसपी ने भी डेरा डालते हुए पुलिस प्रशासन को ब्रीफ किया है। पुलिस बल पैदल मार्च कर रहा है, सघन चेकिंग चल रही है।

कोटद्वार में दीपक कुमार द्वारा खुद को मोहम्मद दीपक कहने के बाद से मचे घमासान में राजनीतिक सरगर्मियां काफी बढ़ी हुई है। मुस्लिम समाज के लोग और यूपी, उत्तराखंड के विपक्षी दल दीपक का समर्थन कर रहे हैं।

Advertisements
Ad 26

इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं के ट्वीट करने से माहौल गरमाया हुआ है। कोतवाली पुलिस ने इस विवाद में पहला मुकदमा दुकानदार वकील अहमद की ओर से बजरंग दल के अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया है। दूसरा मुकदमा बजरंग दल कार्यकर्ता कमलपाल की ओर से दीपक उर्फ अक्की (मोहम्मद दीपक) व कांग्रेस नेता विजय रावत समेत अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज किया है।

तीसरा मुकदमा खुद बाजार चौकी के इंचार्ज विनोद कुमार की ओर से देहरादून और हरिद्वार से हंगामा करने आए बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज कराया गया है। पुलिस को आशंका है कि बजरंग दल की तर्ज पर यदि दीपक को समर्थन देने वाले भी कोटद्वार पहुंचे तो माहौल खराब हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button