Breaking NewsUttarakhand

अपनी सादगी, सच्चाई और ईमानदारी के लिए पहचाने जाते हैं डॉ. अभिनव कपूर

शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. अभिनव कपूर द्वारा किये जा रहे महान कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी किया गया है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर अपनी सादगी, सच्चाई और ईमानदारी के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने सच्चे समाजसेवी के तौर पर लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

यदि डॉ. अभिनव कपूर के जनसेवा के कार्यों का ही जिक्र किया जाए तो वे बीते काफी वर्षों से समाजसेवा के कार्यों को करते आ रहे हैं। अपने मृदुभाषी और सरल स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर का कहना है कि लोगों की सेवा करने की शिक्षा और प्रेरणा उन्हें अपने माता-पिता से विरासत में मिली है।

डॉ. अभिनव कपूर कहते हैं कि वे जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का दुःख-दर्द बांटकर और असहाय व्यक्तियों की पीड़ा को दूर कर उनके मन को शांति मिलती है। बता दें कि डॉ. अभिनव कपूर बीते काफी वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर कार्य कर रहे हैं।

Advertisements
Ad 26

वर्तमान में जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात डॉ. अभिनव कपूर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।  डॉ. अभिनव कपूर के द्वारा पदभार संभालने के बाद से विद्यालय में काफी सुधार हुआ है। वहीं विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थियों के अभिभावक डॉ. अभिनव कपूर के कार्यों से काफी प्रसन्न व प्रभावित नज़र आ रहे हैं।

शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर निर्धन व असहाय परिवारों के जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा मुहैया करवाने की दिशा में भी प्रयास कर रहे हैं। वे अपनी संस्था ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के द्वारा इस पुण्य कार्य को करने की कोशिशों में जुटे हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. अभिनव कपूर द्वारा किये जा रहे महान कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी किया गया है। बहरहाल, जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर द्वारा किये जा रहे कार्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम ही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button