Breaking NewsUttarakhand

छत्रपति संभाजी महाराज की पुण्यतिथि पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने किया नमन

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- छत्रपति संभाजी महाराज शौर्य और पराक्रम की अद्वितीय प्रतिमूर्ति थे। उनकी राष्ट्रभक्ति व धर्मनिष्ठा हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने छत्रपति संभाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- माँ भारती के अमर सपूत, मातृभूमि, मर्यादा और स्वधर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले महान योद्धा, महापराक्रमी छत्रपति संभाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। छत्रपति संभाजी महाराज शौर्य और पराक्रम की अद्वितीय प्रतिमूर्ति थे। उनकी राष्ट्रभक्ति व धर्मनिष्ठा हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है।

Advertisements
Ad 27

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- अपने पिता छत्रपति शिवाजी महाराज की भांति स्वराज, स्वाभिमान और स्वधर्म की रक्षा हेतु समस्त चुनौतियों को स्वीकार करने वाले, अपराजेय व अप्रतिम वीर छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान को हम देशवासी कभी भुला नहीं पायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button