Breaking NewsUttarakhand

महान वीरांगना झलकारी बाई की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन : वंशिका सोनकर

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- बुंदेलखंड की इस वीरांगना का अद्भुत बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने देश की महान वीरांगना झलकारी बाई की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, कुशल संगठनकर्ता, अपने पराक्रम से ब्रिटिश सेना को नाकों चने चबवाने वाली अद्वितीय योद्धा, वीरांगना झलकारी बाई जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

Advertisements
Ad 27

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- अमर बलिदानी वीरांगना झलकारी बाई जी ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अंग्रेजों का जमकर प्रतिकार किया। अद्भुत वीरता, अदम्य साहस और अतुल्य राष्ट्र प्रेम के लिए वे सदैव याद की जाएंगी। उन्होंने अपने साहस, नेतृत्व और देशभक्ति से आज़ादी के संघर्ष को नई दिशा दी। बुंदेलखंड की इस वीरांगना का अद्भुत बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button