‘राष्ट्रकवि’ रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : डॉ. अभिनव कपूर
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ‘राष्ट्रकवि’ रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी की ओजस्वी साहित्य साधना ने समाज को सदैव संघर्ष, स्वाधीनता, आत्मसम्मान और मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘राष्ट्रकवि’ रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- हिंदी साहित्य के अप्रतिम हस्ताक्षर, महान रचनाकार, राष्ट्रीय चेतना के प्रखर स्वर ‘राष्ट्रकवि’ रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ज्ञान पीठ पुरस्कार व ‘पद्मभूषण’ से सम्मानित ‘राष्ट्रकवि’ रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी की ओजस्वी साहित्य साधना ने समाज को सदैव संघर्ष, स्वाधीनता, आत्मसम्मान और मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया। उनकी अमर काव्य-रचनाएं आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा प्रदान करती रहेंगी।




