Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखण्ड राजकीय विभाग लेखा संवर्ग संघ को मिली मान्यता

उत्तराखण्ड राजकीय विभाग लेखा संवर्ग संघ के प्रांतीय अध्यक्ष, आशीष चौधरी ने इस शासनादेश पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

देहरादून। उत्तराखण्ड राजकीय विभाग लेखा संवर्ग संघ को शासन द्वारा मान्यता प्रदान की गई है। उत्तराखंड राजकीय विभाग लेखा संवर्ग संघ द्वारा की गई मांग पर शासन ने ये कदम उठाया है।

उत्तराखंड के अपर सचिव हिमांशु खुराना द्वारा पत्र के माध्यम से उत्तराखंड राजकीय विभाग लेखा संवर्ग संघ को मान्यता प्रदान करने का शासनादेश जारी किया गया है।

इस शासनादेश में कहा गया है कि उत्तराखंड राजकीय विभाग लेखा संवर्ग संघ द्वारा किये गए अनुरोध के क्रम में उत्तर प्रदेश (सेवा संघों को मान्यता) नियमावली 1979 एवं कार्मिक विभाग, उत्तराखंड शासन के सुसंगत शासनादेशों में वर्णित प्राविधानों के आलोक में एतद्द्वारा उत्तराखंड राजकीय विभाग लेखा संवर्ग संघ को मान्यता प्रदान की जाती है।

शासनादेश की प्रतिलिपि को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रमुख सचिव वित्त विभाग उत्तराखंड शासन, सचिव वित्त विभाग उत्तराखण्ड शासन, निदेशक विभागीय लेखा उत्तराखंड देहरादून, प्रांतीय अध्यक्ष उत्तराखंड राजकीय विभाग लेखा संवर्ग संघ उत्तराखंड देहरादून एवं गार्ड फाइल को प्रेषित किया गया है।

उत्तराखण्ड राजकीय विभाग लेखा संवर्ग संघ के प्रांतीय अध्यक्ष, आशीष चौधरी ने इस शासनादेश पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन व प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये शासनादेश उत्तराखण्ड राजकीय विभाग लेखा संवर्ग संघ के संघर्ष एवं संघ से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने इसे उत्तराखण्ड राजकीय विभाग लेखा संवर्ग संघ की बड़ी सफलता व बड़ी विजय बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button