Breaking NewsSports

वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर जेमिसन को सेलिब्रेशन करना पड़ा भारी, पढ़िए पूरी खबर

दिल्ली कैपिटल्स टीम के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद उसका जश्न काफी आक्रामक तरीके से मनाया था, जिसको लेकर अब उन्हें बीसीसीआई से कड़ी फटकार लगी है।

IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन का 43वां लीग मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेला गया, जिसमें दिल्ली की टीम 7 विकेट से मैच को अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स टीम के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को आईपीएल की तरफ से वॉर्निंग और फटकार का सामना करना पड़ा। जेमिसन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में गेंद से काफी शानदार आगाज किया था जिसमें उन्होंने अपने पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर 15 साल आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का विकेट हासिल किया, जिसमें उन्होंने इसका जश्न काफी आक्रामक तरीके से मनाया जिसे देख उस समय सभी हैरान जरूर रह गए थे।

काइल जेमिसन के खाते में जुड़ा एक डिमेरिट प्वाइंट

वैभव सूर्यवंशी ने काइल जेमिसन के ओवर में जब उनकी पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर चौका लगा दिया, इसके बाद वैभव अपनी पारी की दूसरी गेंद पर फिर से बड़ा शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वह जेमिसन की अंदर आती गेंद को समझने में गलती कर गए और बोल्ड हो गए। जेमिसन ने इसके बाद आक्रामक जश्न मनाया और वैभव के पास जाकर उन्होंने जोरदार हुंकार भरी। इसी को लेकर मुकाबले के बाद काइल जेमिसन को आईपीएल आचार संहिता लेवल 1 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जिसमें उन्हें कड़ी फटकार लगने के साथ उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है।

Advertisements
Ad 27

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button