Breaking NewsNational

किस कारण हुई प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

प्रतीक यादव की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में मौत का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया कि खून का थक्का जमा हुआ था।

लखनऊ। दिवंगत सपा नेता मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया। अस्पताल में मौके पर प्रतीक यादव के साले और अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट मौजूद थे।

प्रतीक यादव की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में मौत का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया कि खून का थक्का जमा हुआ था। शरीर के नीचे हिस्से से ऊपरी हिस्से में खून का थक्का गया था। इसके बाद धमनी (artitery) और लंग्स में इंफेक्शन हुआ और कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई है।

बता दें कि प्रतीक यादव तड़के करीब सुबह चार बजे घर के किचेन में अचेत अवस्था में मिले थे। प्रतीक यादव महज 38 साल के थे और अपनी फिटनेस के प्रति काफी गंभीर रहते थे। उनकी मौत से सपा परिवार में शोक की लहर है।

Advertisements
Ad 27

नाखून नीले पड़े हुए थे- सूत्र

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रात में करीब तीन बजे प्रतीक यादव ने एक हेल्पर से अपने पैर में तेल मलवाया था। बाद में ज्यादा तबियत खराब होने पर डॉक्टर बुलाया गया। इसके बाद फिर प्रतीक यादव को लखनऊ सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डाक्टरों के मुताबिक तब तक प्रतीक की मौत हो चुकी थी। पुलिस सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव के नाखून नीले पड़े हुए थे।

प्रतीक यादव के मौत की खबर सामने आते ही हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक प्रतीक यादव का 3-4 साल से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे प्रतीक यादव अपने घर के किचन में अचेत अवस्था में पड़े मिले थे। करीब 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने चेक करते हुए उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button