Breaking NewsUttarakhand

16 अक्तूबर को होंगे जिला योजना समिति के चुनाव, अधिसूचना जारी

अधिसूचना के मुताबिक जिला योजना समिति सदस्यों के चुनाव के लिए 16 अक्तूबर को चुनाव के बाद इसी दिन अपराह्न तीन बजे से मतगणना शुरू होगी।

देहरादून। जनपद हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में जिला योजना समिति के चुनाव 16 अक्तूबर को होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने चुनाव को लेकर अधिूसचना जारी कर दी है। जिसके तहत 12 अक्तूबर को नामांकन और 14 को नाम वापसी होगी।

जारी अधिसूचना के मुताबिक जिला योजना समिति सदस्यों के चुनाव के लिए 16 अक्तूबर को चुनाव के बाद इसी दिन अपराह्न तीन बजे से मतगणना शुरू होगी। प्रदेश जिला पंचायत सदस्य संगठन की ओर से पिछले काफी समय से जिला योजना समिति के चुनाव की मांग की जा रही थी। संगठन का कहना था कि इसमें देरी से पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

Advertisements
Ad 29

चुनाव के बाद आंदोलन की नई तिथि होगी घोषित : भास्कर

जिला योजना समिति के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद जिला पंचायत सदस्य संगठन ने आज प्रस्तावित प्रदेश व्यापी आंदोलन स्थगित कर दिया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल के मुताबिक जिला योजना समिति के चुनाव होने के बाद आंदोलन की नई तिथि घोषित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button