Breaking NewsSports

रणजी ट्रॉफी के पहले मुकाबले से बाहर हुए भारतीय कप्तान शुभमन गिल

भारतीय टेस्ट और ODI कप्तान शुभमन गिल पंजाब की ओर से रणजी ट्रॉफी का पहला मुकाबला असम के खिलाफ नहीं खेलेंगे। न्यू चंडीगढ़ में होने वाले इस मैच में पंजाब की कप्तानी पूर्व भारतीय अंडर-19 कप्तान उदय सहारन करेंगे।

Ranji Trophy: न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारतीय टेस्ट और ODI टीम के कप्तान शुभमन गिल को रणजी ट्रॉफी में अपनी लय हासिल करने का मौका मिल सकता है। हालांकि, वह पंजाब की ओर से असम के खिलाफ टूर्नामेंट का पहला मुकाबला नहीं खेलेंगे। उनके छत्तीसगढ़ के खिलाफ दूसरे मैच में उतरने की संभावना जताई जा रही है। यह मुकाबला 18 से 21 अक्टूबर तक खेला जाना है। पंजाब और असम के बीच न्यू चंडीगढ़ में होने वाले मुकाबले में टीम की कमान पूर्व भारतीय अंडर-19 कप्तान उदय सहारन संभालेंगे। गिल के पहले मैच से बाहर रहने की वजह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

न्यूजीलैंड दौरे से पहले मैच प्रैक्टिस का मौका

शुभमन गिल फिलहाल इंडिया ए टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में रणजी ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला उनके लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में समय बिताने का अच्छा अवसर हो सकता है। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है, जहां गिल टेस्ट सीरीज से पहले शुरुआती तीन ODI मुकाबलों में खेल सकते हैं। ऐसे में घरेलू क्रिकेट में उनकी भागीदारी पर नजर रहेगी।

Advertisements
Ad 29

नेशनल सिलेक्शन कमेटी ने उपलब्ध भारतीय इंटरनेशनल खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी का कम से कम एक मैच खेलने के लिए कहा है। इसी निर्देश के तहत रवींद्र जडेजा सौराष्ट्र, केएल राहुल कर्नाटक, गुरनूर बराड़ पंजाब और आकाश दीप बंगाल की टीम से खेल रहे हैं। गिल के दूसरे रणजी मैच में खेलने को लेकर अभी अंतिम पुष्टि नहीं हुई है। अगर वह छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैदान पर उतरते हैं, तो न्यूजीलैंड दौरे से पहले उन्हें अपनी बल्लेबाजी परखने और मैच अभ्यास हासिल करने का मौका मिलेगा।

22 अक्टूबर से भारत के न्यूजीलैंड दौरे का आगाज

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम इसी महीने न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। 22 अक्टूबर से T20I सीरीज के जरिए भारतीय टीम के न्यूजीलैंड दौरे का आगाज होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज और इतने ही मैचों की ODI सीरीज खेली जाएगी। आखिर में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। कप्तान शुभमन गिल 4 नवंबर से खेली जाने वाली ODI सीरीज में टीम की कमान संभालते नजर आएंगे। इसके बाद 19 नवंबर से टेस्ट सीरीज का आयोजन होगा। ऐसे में गिल के पास न्यूजीलैंड के इस अहम दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में खुद को तैयार करने का शानदार मौका होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button