Breaking NewsNational

इन राज्यों में 40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, होगी झमाझम बारिश

Heavy Rainfall: देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से पहले तेज हवाएं चलेंगी। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकेगी। पहाड़ी इलाकों में भी बारिश का अनुमान है।

Heavy Rainfall: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। देश के कई राज्य और शहर लू की चपेट में हैं। दिल्ली-एनसीआर में दिन के समय तेज धूप निकल रही है। दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। लू और भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में 40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार की तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 6-7 दिनों के दौरान उत्तर-पूर्वी भारत, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही अगले 3 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप और दक्षिण कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से लेकर बुधवार (18-20 मई) तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

अगले कुछ दिन तक इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

Advertisements
Ad 28

बुधवार और गुरुवार (20-21 मई) को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में बारिश होने का अलर्ट है। सोमवार से बुधवार (18-20 मई) के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बिजली चमकने और तेज हवाओं की गति 30-40 kmph तक रहने का अनुमान है।

पहाड़ों में भी होगी जमकर बारिश

पहाड़ी राज्यों के मौसम की बात करें तो जम्मू-कश्मीर में मंगलवार-बुधवार (19-20 मई) को उत्तराखंड में 20-23 मई के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 19-23 मई के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

लू और भीषण गर्मी की भी चेतावनी

भीषण गर्मी के साथ ही देश के कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में सोमवार से शनिवार (18-23 मई) के दौरान कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजस्थान में सोमवार से शनिवार (18-23 मई) तक भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 18-23 तारीख के दौरान लू चलने का अनुमान है। मध्य प्रदेश और विदर्भ में 17-21 तारीख के दौरान; छत्तीसगढ़ में 20 और 21 मई को कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button