दिल्ली के 3 मंजिला घर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिग्रेड ने 5 बच्चों समेत 7 लोगों को किया रेस्क्यू
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के तीन मंजिला घर में लगी आग से 7 लोगों को बचा लिया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने 5 बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित घर से बाहर निकाल लिया है।

नई दिल्ली। दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एक घर में आग लगने का मामला सामने आया है। फायर ब्रिगेड की टीम को इसकी खबर आज (रविवार को) दोपहर 3:40 बजे मिली थी। इसके बाद दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फिर, दमकलकर्मियों ने घर में रह रहे परिवार को निकालने की कोशिश शुरू की।
फायर ब्रिगेड ने 7 लोगों को आग से किया रेस्क्यू
दिल्ली पुलिस ने बताया कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के घर में लगी आग से 7 लोगों को बचा लिया गया है। उन्हें पास के ही अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग का बचाव अभियान जारी है।
आग में जलकर घायल हुआ डॉग
प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आग में एक कुत्ता घायल हुआ है जिसे सुरक्षित जगह पर ले जाकर पशुओं के अस्पताल भेज दिया गया है। इस आग में अभी तक किसी के झुलसने की खबर नहीं है। घर में रहने वाले परिवार के बाकी लोग सुरक्षित हैं।
3 मंजिला मकान में लगी आग
बता दें कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में आग लगने से हड़कंप मच गया। ये आग 3 मंजिला मकान में आग लगी। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अब तक 5 बच्चों और 2 महिलाओं का रेस्क्यू कर लिया गया है।




