Breaking NewsNational

भोपाल में प्रतिमा विसर्जन के सिरफिरे ने लोगों को रौंदा, पढ़िए पूरी खबर

भोपाल। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर, छत्तीसगढ़ के जसपुर के बाद अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से कार द्वारा भीड़ को रौंदने का मामला सामने आया है। भोपाल में प्रतिमा विसर्जन के जुलूस में एक कार सवार ने अपना कार रिवर्स की और भीड़ को रौंद डाला। कार की चपेट में आने से 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए जबकि 6 और लोग जख्मी हुए हैं।

ये घटना रात करीब सवा ग्यारह बजे की है, उस वक्त सड़क पर भीड़ थी। दरअसल प्रतिमा विसर्जन जूलूस जब बजारिया चौराहे रेलवे स्टेशन के पास प्लेटफार्म नंबर एक के सामने से निकल  रहा था, इसी दौरान चांदबड़ की ओर से एक तेज रफ्तार कार लोगों को रौंदते हुए जुलूस में घुस गई। लोग जबतक कुछ समझ पाते कार ड्राइवर ने तेज रफ्तार में ही गाड़ी को रिवर्स किया और वहां से फरार हो गया।

Advertisements
Ad 29

इसके बाद लोग ड्राइवर को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन वो मौके से फरार हो गया। कार चालक के फरार होने पर गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने लोगों से शांति बनाने की अपील की लेकिन लोग हंगामा करते रहे, जिसपर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद माहौल और अशांत हो गया। बड़ी मुश्किल से लोगों को समझाया गया और भीड़ को शांत किया गया। बाद में पुलिस द्वारा आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया गया। इस मामले में किसी की मौत नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button