Breaking NewsBusinessNational

सस्ता हुआ सोना और चांदी, आज औंधे मुंह गिरीं कीमतें

पीएल वेल्थ के राजकुमार सुब्रमण्यन ने कहा कि एनर्जी की कीमतों में उछाल से महंगाई के लंबे समय तक ऊपर बने रहने और ब्याज दरें ऊंची बनी रहने की आशंका बढ़ी है।

Gold and Silver Price Crashes: बुधवार को सोने और चांदी की कीमतें औंधे मुंह गिर गईं। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने और चांदी की मांग में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जिसने कीमतों पर दबाव बढ़ा दिया। स्थानीय सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 4,300 रुपये यानी करीब 3 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। बताते चलें कि मंगलवार को सोने का भाव 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

आज 10,000 रुपये सस्ती हुई चांदी

सोने के अलावा, आज चांदी की कीमतों में लगभग 4 प्रतिशत की भारी-भरकम गिरावट देखने को मिली। बुधवार को चांदी का भाव 10,000 रुपये गिरकर 2,45,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। मंगलवार को चांदी की कीमतें 2,55,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थीं। जानकारों ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जिससे डॉलर मजबूत हुआ और सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई।

महंगाई के लंबे समय तक ऊपर बने रहने की आशंका बढ़ी

पीएल वेल्थ के राजकुमार सुब्रमण्यन ने कहा कि एनर्जी की कीमतों में उछाल से महंगाई के लंबे समय तक ऊपर बने रहने और ब्याज दरें ऊंची बनी रहने की आशंका बढ़ी है। इससे निवेशकों के बीच सोने-चांदी को लेकर आकर्षण में कमी आई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के दाम में भारी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज हाजिर सोना 90.53 डॉलर यानी 2.13 प्रतिशत गिरकर 4,168.99 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जबकि, चांदी 2.24 प्रतिशत टूटकर 63.87 डॉलर प्रति औंस पर रही। लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा कि डॉलर की मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी से सोने और चांदी की मांग पर दबाव पड़ा है, जिससे ग्लोबल मार्केट में इनकी कीमतों में भारी गिरावट आई है।

MCX पर भी क्रैश हुईं कीमतें

बुधवार को MCX पर भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आज शाम 04.44 बजे तक 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 2.21 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 1,49,081 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। जबकि, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी 1.97 प्रतिशत गिरकर 2,33,823 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button