Breaking NewsEntertainment

‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद आस्था और भक्ति मूवीज की लगी कतार, आ रहीं 9 धार्मिक फिल्में

बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई करने वाली 'हनुमान अंश' के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कई धार्मिक फिल्में दस्तक देने वाली हैं। इनमें 4000 करोड़ी 'रामायण- पार्ट 1' से लेकर 'खाटू श्याम' और 'साईं बाबा' जैसी फिल्में भी शामिल हैं।

Bollywood News: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ को दर्शकों से ऐसा रिस्पॉन्स मिला, जिसकी खुद मेकर्स ने भी कल्पना नहीं की थी। शुरुआती दो हफ्तों में कछुए की रफ्तार से चल रही इस फिल्म ने अचानक ऐसी रफ्तार पकड़ी की देखते ही देखते 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। फिल्म को रिलीज हुए 1 महीने से ज्यादा हो गया है और अभी भी दर्शकों में इसे लेकर उत्साह बरकरार है। लेकिन, क्या आप जानते हैं आने वाले दिनों में सिनेमाघरों में आस्था और भक्ति भाव से भरी फिल्मों की लाइन लगने वाली है। चलिए आपको आने वाली कुछ धार्मिक फिल्मों के बारे में बताते हैं।

रामायण पार्ट 1- रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण पार्ट 1’ इस साल की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से है। भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ यश, साई पल्लवी, सनी देओल जैसे स्टार नजर आने वाले हैं। 2 भागों में बन रही इस फिल्म का पहला भाग दीवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

द वन- सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर ‘द वन’ भी भक्ति और आस्था पर आधारित फिल्म है, जो 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हाल ही में इस फिल्म का छठ पर्व पर आधारित गाना ‘छठी मैया’ रिलीज हुआ, जिसमें तमन्ना भाटिया भक्ति में डूबी नजर आईं। फिल्म की पहली झलक दर्शकों को बेहद पसंद आई है, अब देखना ये है कि रिलीज के बाद दर्शकों से इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

तेरा साईं – साईं बाबा के जीवन पर आधारित एक नई फिल्म बन रही है, जिसका नाम है ‘तेरा साईं’। इस फिल्म में संजय मिश्रा साईं बाबा की भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ इस फिल्म में अविका गौर, मनोज जोशी, रोहन मेहरा और सयाजी शिंदे जैसे कलाकार अहम भूमिका में दिखाई देंगे। ये फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा- भक्ति पर बनी एक और फिल्म का ऐलान हो चुका है। इस फिल्म का नाम है ‘हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा’। इस फिल्म की कहानी भी खाटू श्याम की भक्ति पर ही आधारित होगी। ये फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है। फिलहाल इसकी कास्ट या रिलीज से जुड़ी अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisements
Ad 29

महावतार परशुराम- भगवान विष्णु के छठे अवतार ‘भगवान परशुराम’ पर भी एक फिल्म बन रही है, जिसका नाम ‘महावतार परशुराम’ है। इस एनिमेटेड फिल्म का निर्माण होंबले फिल्म के प्रोडक्शन तले किया जा रहा है, जिसमें भरपूर एक्शन और ड्रामा देखने को मिलेगा। फिल्म दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कृष्णावतारम पार्ट 2- इस साल भगवान कृष्ण पर एक फिल्म ‘कृष्णावतारम’ रिलीज हुई, जिसमें सिद्धार्थ गुप्ता लीड रोल में नजर आए थे। अब मेकर्स ने इसके दूसरे भाग पर भी काम शुरू कर दिया है। हालांकि, इसकी रिलीज के लिए दर्शकों को अभी लंबा इंतजार करना होगा। फिल्म 2028 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

श्री रामायण कथा- अंजलि अरोड़ा स्टारर ‘श्री रामायण कथा’ भी काफी चर्चा में है। ये फिल्म इसी महीने सीनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अंजलि अरोड़ा माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी और फिल्म 25 सितंबर को रिलीज हो रही है।

वाल्मीकि रामायण- भगवान राम की भक्ति से भरी एक और फिल्म का ऐलान हो चुका है, जिसका नाम है ‘वाल्मिकी रामायण’। डायरेक्टर भावना तलवार इस फिल्म की निर्देशक हैं और कहानी चंद्र प्रकाश द्विवेदी और आनंद नीलकांतन ने लिखी है।

चिरंजीवी हनुमान द इटरनल- बजरंगबली हनुमान पर बन रही फिल्म ‘चिरंजीवी हनुमान द इटरनल’ भी पिछले कुछ समय से चर्चा में है। इस फिल्म का निर्माण राजेश मपुस्कर कर रहे हैं और कहानी कनिका दुआ ने लिखी है। फिल्म के फरवरी 2027 में रिलीज होने की चर्चा है, हालांकि मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button