Breaking NewsEntertainment

टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का निधन, 33 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

कास्टिंग डायरेक्टर रुपेश सोनार ने पुष्टि की कि 'धूम मचाओ धूम' के लिए मशहूर एक्टर अनुज ठाकुर का उनके मुंबई स्थित घर पर निधन हो गया। सोनार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने करीबी दोस्त के निधन पर शोक जताया।

मुंबई। टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन हो गया है। 27 अक्टूबर 2026 को उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। हालांकि, उनके निधन की खबर कुछ दिनों बाद सामने आई, जिससे पूरी टीवी इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। अनुज ठाकुर का मंगलवार, 27 अक्टूबर की सुबह तड़के मुंबई के ओशिवारा स्थित अपने घर में सोते समय निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें सीजर पड़े थे। उनके करीबी दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर रुपेश सोनार ने मौत की पुष्टि की है। अनुज ठाकुर ‘धूम मचाओ धूम’, ‘बंधन सात जन्मों का’, ‘बींद बनूंगा घोड़ी चढ़ूंगा’ और ‘महिसागर’ जैसे शोज़ में अपने काम के लिए जाने जाते थे।

33 की उम्र में अनुज ठाकुर की मौत

रुपेश सोनार ने अपने सोशल मीडिया पर अनुज ठाकुर के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, ‘अब भी यकीन नहीं हो रहा कि तुम हमारे बीच नहीं रहे। तुम सिर्फ मेरे दोस्त नहीं थे, बल्कि मेरे छोटे भाई जैसे थे। हमने साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट्स करने की योजना बनाई थी। मुझे आज भी तुम्हारे शुरुआती दिनों का संघर्ष याद है और मैंने तुम्हारा पूरा सफर अपनी आंखों से देखा है। जिंदगी वाकई कितनी अनिश्चित है। इतनी कम उम्र में तुम्हारा यूं चले जाना दिल तोड़ देने वाला है। इस खबर पर अब भी यकीन करना मुश्किल हो रहा है। भाई, तुम हमेशा यादों में जिंदा रहोगे। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। मंगलवार की सुबह।’

Advertisements
Ad 29

अनुज ठाकुर से रुपेश सोनार की आखिरी मुलाकात

डायरेक्टर रुपेश सोनार ने इंडिया टुडे को भी यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनुज की अचानक मौत से उनका परिवार सदमे में है और उन्होंने प्राइवेसी की अपील की है। रुपेश सोनार ने बताया, ‘अनुज कुछ समय से इंडस्ट्री से दूर थे, लेकिन हम संपर्क में थे। उनकी मौत से 10 दिन पहले ही मेरी उनसे मुलाकात हुई थी। शुक्रवार को जब मैंने उन्हें फोन किया तो उनके परिवार ने कॉल उठाई और मुझे उनके निधन की खबर दी। मैंने उनके परिवार से बात की। उन्होंने बताया कि शायद उन्हें दौरे पड़े थे और सोते समय ही उनका निधन हो गया।’

अनुज ठाकुर की मौत की वजह

रुपेश सोनार ने आगे बताया, ‘सुबह उनका अलार्म बजा तो उनकी मां उन्हें देखने गईं, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस साल की शुरुआत में भी उन्हें दौरे पड़े थे, जिसके लिए वह दवा ले रहे थे। इस बार शायद इसलिए कि वह अकेले थे, उन्हें बचाया नहीं जा सका।’ कास्टिंग डायरेक्टर के अनुसार अनुज ठाकुर का परिवार उनके अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार गया है। अनुज को एक सकारात्मक और खुशमिजाज इंसान बताते हुए सोनार ने कहा कि वह अभी भी इस नुकसान को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। हाल ही में संजय गुप्ता की मौत हुई थी और अब अनुज ठाकुर के निधन से इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button