Breaking NewsUttarakhand
नदी के बीच टापू पर फंसा युवक, जानिए आगे क्या हुआ
ऋषिकेश में देर रात नदी के बीच एक टापू पर युवक के फंसे होने की सूचना से रेस्क्यू टीम सक्रिय हो गई। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

ऋषिकेश। एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला को चौकी ढालवाला से जानकी सेतु के पास नदी के बीच बने टापू पर एक युवक फंसे होने की सूचना मिली। खबर मिलते ही सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नदी के बीच टापू तक सुरक्षित पहुंच बनाई।
जवानों ने रेस्क्यू कार्रवाई करते हुए टापू पर फंसे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान आयुष भंडारी (19), पुत्र कुलदीप भंडारी, निवासी कर्णप्रयाग, जनपद चमोली के रूप में हुई। रेस्क्यू के बाद युवक को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। टीम की तत्परता से युवक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।




