आप सभी को गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज एवं हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर
जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- हिंदी दिवस के अवसर पर आइए, अपनी राजभाषा हिंदी के सम्मान, संवर्धन और अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लें। हिंदी की सहजता, समृद्धता और व्यापकता को जन-जन तक पहुंचाकर हम अपनी भाषाई एवं सांस्कृतिक विरासत को और सशक्त बना सकते हैं।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने पावन पर्व गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज और हिंदी दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- आप सभी को श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान श्री गणेश जी की कृपा से प्रत्येक परिवार में आनंद और मंगलमयता का वास हो, यही प्रार्थना है।

इसके साथ ही भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने हरतालिका तीज की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने अपने शुभकामना सन्देश में कहा- प्रकृति, आस्था व सौभाग्य से जुड़े पावन पर्व ‘हरितालिका तीज’ की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, यही प्रार्थना है।

वहीं जनसेवी वंशिका सोनकर ने हिंदी दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा- समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को ‘हिंदी दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! हिंदी भाषा हमारी संस्कृति और राष्ट्रीय एकता की सशक्त अभिव्यक्ति है। हिंदी दिवस के अवसर पर आइए, अपनी राजभाषा हिंदी के सम्मान, संवर्धन और अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लें। हिंदी की सहजता, समृद्धता और व्यापकता को जन-जन तक पहुंचाकर हम अपनी भाषाई एवं सांस्कृतिक विरासत को और सशक्त बना सकते हैं।




