Breaking NewsNational

भाजपा ने मध्य प्रदेश में तीनों राज्यसभा सीटों पर किया कब्जा, यहां देखें जीते हुए उम्मीदवारों की लिस्ट

मध्य प्रदेश में 3 राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में भाजपा के तीनों कैंडिडेट निर्विरोध जीत गए हैं और राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं।

भोपाल। राज्यसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी कामयाबी मिली है। राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद भाजपा के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं।

जानकारी के अनुसार, विधानसभा परिसर में विजयी उम्मीदवारों को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंप दिया गया है।

कौन से 3 नेता राज्यसभा पहुंचे?

दरअसल, मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन वापसी का समय पूरा हो गया है। इसके साथ ही तीनों राज्यसभा सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों के निर्विरोध चुनाव का रास्ता साफ हो गया। कांग्रेस की ओर से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद चुनाव में मुकाबला खत्म हो गया था।

इसके साथ ही भाजजा के उम्मीदवार तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए। जानकारी के अनुसार, तीनों उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र मिल गया है।​

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button