Breaking NewsNational

दिल्ली एयरपोर्ट पर काफी देर तक रुके रहे PM मोदी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

NEET एग्जाम आज दोपहर 2 बजे शुरू होने वाला था, इसलिए PM मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट से निकलने में देरी की ताकि स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर्स तक पहुंचने में कोई परेशानी ना हो और यातायात भी सुचारू रूप से चलता रहे।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (रविवार को) स्टूडेंट्स की सुविधा को प्रॉयरिटी देते हुए एक ऐसा स्टेप उठाया जिसकी चर्चा हो रही है। सूत्रों के अनुसार, दोपहर 1:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद PM मोदी ने सीधे अपने आवास जाने की जगह कुछ वक्त तक दिल्ली एयरपोर्ट पर ही रुकने का निर्णय किया।

ट्रैफिक प्रभावित ना हो इसके लिए एयरपोर्ट पर रुके रहे PM मोदी

जान लें कि आज देशभर में हो रहा NEET एग्जाम दोपहर 2 बजे शुरू होना था। बड़ी संख्या में स्टूडेंट और उनके अभिभावक एग्जाम सेंटर की तरफ जा रहे थे। ऐसे में PM मोदी के काफिले की आवाजाही की वजह से दिल्ली की कुछ सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका थी। इसी के मद्देनजर PM मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट से निकलने में देरी की ताकि स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर तक वक्त पर पहुंचने में किसी तरह की परेशानी ना हो।

स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए PM मोदी ने लिया फैसला

सूत्रों के मुताबिक, PM मोदी ने यह फैसला यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने और स्टूडेंट्स की सुविधा के मद्देनजर लिया। इससे दिल्ली की सड़कों पर उनकी वजह से ट्रैफिक की कोई परेशानी नहीं आई और एग्जाम देने जा रहे स्टूडेंट्स को देरी का सामना नहीं करना पड़ा।

PM मोदी का फैसला है प्रशासनिक संवेदनशीलता का उदाहरण

हर साल NEET के एग्जाम में लाखों स्टूडेंट भाग लेते हैं और एग्जाम के दिन शहरों में ट्रैफिक मैनेजमेंट एक अहम चुनौती होता है। ऐसे में स्टूडेंट्स की सुविधा को प्रॉयरिटी देते हुए PM मोदी की तरफ से लिया गया यह निर्णय प्रशासनिक संवेदनशीलता का उदाहरण माना जा रहा है।

स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा पे चर्चा भी करते हैं PM मोदी

गौरतलब है कि PM मोदी पहले भी कई मौकों पर स्टूडेंट्स से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता और चिंता जाहिर करते चुके हैं। एग्जाम की टेंशन को कम करने के लिए होने वाले परीक्षा पे चर्चा प्रोग्राम के जरिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्टूडेंट्स से संवाद करते रहे हैं। बताया जा रहा है कि NEET एग्जाम प्रारंभ होने के बाद ही PM मोदी एयरपोर्ट से रवाना हुए। उनके इस फैसले की जानकारी सामने आने के बाद इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button