Breaking NewsEntertainment

मुश्ताक खान के निधन से सदमे में राजपाल यादव, मौत से दो घंटे पहले हुई थी आखिरी मुलाकात

अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक है। राजपाल यादव ने बताया कि मौत से दो घंटे पहले अस्पताल में उनकी आखिरी मुलाकात हुई थी। सनी देओल और अनीस बज्मी ने भी श्रद्धांजलि दी।

मुंबई। हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान के निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को भावुक कर दिया है। 56 साल की उम्र में अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वह पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे और इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। मुश्ताक खान के निधन के बाद बॉलीवुड के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। अभिनेता राजपाल यादव ने भी मुश्ताक खान के साथ अपनी आखिरी मुलाकात को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया। खास बात यह है कि दोनों की मुलाकात मुश्ताक खान के निधन से महज दो घंटे पहले हुई थी।

अस्पताल में हुई थी राजपाल यादव से आखिरी मुलाकात

राजपाल यादव ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुश्ताक खान की तस्वीर साझा की और उनके साथ हुई आखिरी मुलाकात के बारे में बताया। अभिनेता ने लिखा कि वह उसी दोपहर मुष्ताक भाई से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। उस दौरान दोनों ने बातचीत की थी। राजपाल के मुताबिक मुश्ताक खान ने उन्हें देखा, हाथ मिलाया और आसपास चल रही बातचीत को सुनकर उस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे थे। राजपाल यादव ने बताया कि कुछ घंटे पहले जिस इंसान से उन्होंने मुलाकात की थी, हाथ मिलाया था, उसके अचानक दुनिया से चले जाने की खबर पर उन्हें यकीन नहीं हो रहा। उन्होंने अपने पोस्ट में मुष्ताक खान को एक लोकप्रिय कलाकार बताते हुए उन्हें भारी मन से श्रद्धांजलि दी। राजपाल के इस पोस्ट से साफ है कि अपने साथी कलाकार के निधन ने उन्हें गहरा झटका दिया है।

यहां देखें पोस्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button