Breaking NewsBusinessNational

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब की सारी उड़ानें रद्द कीं, ये है वजह

सऊदी अरब जाने या वहां से भारत आने की प्लानिंग बना रहे यात्रियों के लिए अहम खबर है। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब में मौजूदा हालात को देखते हुए वहां की सभी उड़ानें 14 नवंबर तक निलंबित कर दी हैं।

नई दिल्ली। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब में मौजूदा तनावपूर्ण हालात को देखते हुए जेद्दा, रियाद और दम्माम के लिए अपनी उड़ानें 14 नवंबर 2026 तक निलंबित कर दी हैं। इस फैसले से यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर असर पड़ सकता है। हालांकि, एयरलाइंस ने प्रभावित यात्रियों को राहत देते हुए टिकट रीबुक करने या पूरा रिफंड लेने का ऑप्शन दिया है।

दोनों एयरलाइंस ने सऊदी अरब के इन तीन शहरों से आने-जाने वाली उड़ानों को अस्थायी रूप से रोकने का फैसला किया है। कंपनियों के मुताबिक, यह कदम क्षेत्र में जारी हालात को देखते हुए उठाया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जरूर जांच लें।

यात्रियों को मिलेगा रीबुकिंग और रिफंड का ऑप्शन 

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों के लिए एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने या टिकट रद्द करने पर पूरा रिफंड लेने की सुविधा दी है। यह सुविधा उन यात्रियों को मिलेगी, जिनके टिकट 30 अक्टूबर 2026 या उससे पहले जारी हुए हैं और जिनकी यात्रा 14 नवंबर तक निर्धारित थी। ऐसे यात्री सीटों की उपलब्धता के आधार पर 29 नवंबर 2026 तक की यात्रा के लिए अपनी बुकिंग बदल सकते हैं। एयर इंडिया के यात्री सऊदी अरब में एयर इंडिया के किसी भी चालू स्टेशन से आने-जाने के लिए रीबुकिंग करा सकते हैं। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री सऊदी अरब या बहरीन में उसके किसी भी चालू स्टेशन के लिए यह सुविधा ले सकते हैं।

Advertisements
Ad 29

ऐसे मिलेगी यात्रियों को मदद

प्रभावित यात्री दोनों एयरलाइंस की कस्टमर सर्विस टीम या शहरों में मौजूद टिकट बुकिंग कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, एयरलाइंस की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए कॉल सेंटर नंबरों के जरिए भी रीबुकिंग और रिफंड की जानकारी ली जा सकती है।

सऊदी अरब में हमलों के बीच लिया गया फैसला

सऊदी अरब में हाल के दिनों में हवाई अड्डों और अन्य नागरिक ठिकानों पर हमलों की खबरें सामने आई हैं। रियाद और दम्माम के एयरपोर्ट भी निशाने पर रहे हैं। दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हुई, जबकि दो अन्य घायल हुए। इसके अलावा, शायबाह तेल क्षेत्र पर हमले में भी एक भारतीय नागरिक घायल हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button