संजय राउत ने की CM योगी आदित्यनाथ की तारीफ, कही ये बड़ी बात
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ एक एक सक्षम व्यक्ति हैं और हम भी योगी जी को पसंद करते हैं। उन्होंने कहा है कि अगर योगी नहीं, तो यूपी भी नहीं।

मुंबई/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो रही है। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को अपना घोषणापत्र भी जारी कर दिया है। वहीं, भाजपा भी चुनावी तैयारियों में लगी हुई है। हालांकि, इस बीच INDIA अलायंस की सहयोगी शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने हैरान कर देने वाला बयान जारी है। संजय राउत ने कहा है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की है और कहा है कि वो भी योगी जी को बहुत प्यार करते हैं।
योगी नहीं तो यूपी नहीं- संजय राउत
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत से रिपोर्टर ने कहा- योगी आदित्यनाथ ने खुद को ही सीएम पद का उम्मीदवार बताया है, बीजेपी में ऐसा कभी नहीं हुआ था? इस पर संजय राउत ने कहा- “अगर योगी जी ने खुद को डिक्लेयर किया है तो ये काबिले तारीफ है। काबिल आदमी हैं। हम भी योगी जी को बहुत प्यार करते हैं। योगी जी हिंदुत्व का एक ऐसा चेहरा हैं जो सबसे ऊपर हैं। और अगर योगी नहीं तो यूपी नहीं।”
योगी जी को ज्यादातर विधायक समर्थन देंगे- संजय राउत
सांसद संजय राउत ने आगे कहा- “योगी जी ही रहेंगे न यूपी में। तो योगी जी ने अगर खुद को कहा है कि मैं मुख्यमंत्री हूं, तो योगी जी को पूरा विश्वास है कि यूपी में उनका बहुमत आएगा और बहुमत में योगी जी को समर्थन देने वाले विधायक ज्यादा से ज्यादा रहेंगे। क्योंकि विधायक दल का नेता मुख्यमंत्री चुना जाता है। योगी जी को पूरा विश्वास है कि पूरे जो विधायक आएंगे वो उनका समर्थन करेंगे।” रिपोर्टर ने पूछा- कुछ लोगों के नाराज होने की खबरें आ रही हैं। इस पर संजय राउत ने कहा- सभी पार्टी में ऐसा होता है।”




