Breaking NewsUttarakhand

जनहित के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही हैं पार्षद वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने बताया कि जनता की सभी आवश्यकताओं का ध्यान रखा जा रहा है। जनसमस्याओं के तत्काल समाधान की कोशिश की जा रही है और आगे भी ये प्रयास इसी प्रकार जारी रहेगा।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर क्षेत्र में विकास करवाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही हैं। उनके प्रयासों से वार्ड संख्या 18 में लगातार विकास कार्य जारी है। उनके द्वारा जनता की परेशानियों को दूर करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

अपनी इन्हीं ईमानदार कोशिशों के चलते पार्षद वंशिका सोनकर ने क्षेत्र के डंगवाल मार्ग में पानी की नई पाइपलाइन बिछवाने का कार्य प्रारंभ करवाया। गौरतलब है कि वार्ड के डंगवाल मार्ग इलाके में बीते काफी समय से पीने के पानी की समस्या बनी हुई थी, वहीं जनता की इस समस्या का निवारण करते हुए जलापूर्ति सुचारू करने के लिए पार्षद वंशिका सोनकर ने वहाँ पानी की नई पाइपलाइन बिछवाने का कार्य शुरू करवाया।

Advertisements
Ad 29

पार्षद वंशिका सोनकर ने बताया कि डंगवाल मार्ग में बिछी पानी की पुरानी पाइपलाइन क़ई जगहों से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, जिस वजह से क्षेत्र में जलापूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही थी और जनता को समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या का हल निकालते हुए अब यहाँ पानी की नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जिससे जनता को स्वच्छ जल सुचारू रूप से प्राप्त हो सके।

पार्षद वंशिका सोनकर द्वारा इसी प्रकार वार्ड में सीवरेज की समस्या को भी दूर किया गया। उनके द्वारा क्षेत्रवासियों की समस्या का निवारण करते हुए हाल ही में इंदिरा कॉलोनी वार्ड के शर्मा टेलर के बगल वाली गली में सीवर लाइन डालने का कार्य शुरू करवाया गया। पार्षद वंशिका सोनकर ने बताया कि जनता की सभी आवश्यकताओं का ध्यान रखा जा रहा है। जनसमस्याओं के तत्काल समाधान की कोशिश की जा रही है और आगे भी ये प्रयास इसी प्रकार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button