मां भारती के अमर सपूत मदन लाल ढींगरा की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर
समाजसेवी वंशिका सोनकर ने महान स्वतंत्रता सेनानी मदनलाल ढींगरा की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए कहा कि माँ भारती को ग़ुलामी की जंजीरों से आज़ाद करवाने में मदनलाल ढींगरा जी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। मातृभूमि के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने देश के महान क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- अल्पायु में ही देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले महान क्रांतिकारी एवं मां भारती के अमर सपूत मदन लाल ढींगरा जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा

समाजसेवी वंशिका सोनकर ने महान स्वतंत्रता सेनानी मदनलाल ढींगरा की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए कहा कि माँ भारती को ग़ुलामी की जंजीरों से आज़ाद करवाने में मदनलाल ढींगरा जी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। मातृभूमि के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका अदम्य साहस और अटूट राष्ट्रभक्ति देश की युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणापुंज रहेगी।




