Breaking NewsUttarakhand

महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें सादर नमन : वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप का संघर्ष और महान बलिदान अविस्मरणीय है। साहस, समर्पण और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की यह गौरवगाथा देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगी।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने देश के महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन अर्पण करने वाले, अदम्य साहस और स्वाभिमान के प्रतीक, भारत के महानायक-जननायक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन।

पार्षद वंशिका सोनकर ने महाराणा प्रताप की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए कहा कि भारत माता के महान सपूत, राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप हिन्दू सिरमौर, महावीर, अद्वितीय योद्धा, सफल कूटनीतिज्ञ और कुशल प्रशासक थे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप का संघर्ष और महान बलिदान अविस्मरणीय है। साहस, समर्पण और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की यह गौरवगाथा देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button