Breaking NewsUttarakhand

मातृ दिवस पर जीआरडी अकादमी, प्रेमनगर में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

“माँ वह शक्ति है, जो अपने प्रेम, त्याग और संस्कारों से बच्चे के जीवन को उज्ज्वल बनाती है।”

देहरादून। शुक्रवार, दिनांक 08 मई 2026 को जी.आर.डी. अकादमी, प्रेमनगर में मातृ दिवस का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित माताओं का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माताओं के सम्मानपूर्वक स्वागत से हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर माताओं का अभिनंदन किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मातृ शक्ति को नमन किया।

माताओं के मनोरंजन हेतु विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें म्यूजिकल चेयर, गुब्बारा गतिविधि, ब्लाइंडफोल्ड प्रतियोगिता एवं मदर ऑफ द ईयर प्रमुख रहीं। ब्लाइंडफोल्ड प्रतियोगिता में माताओं ने आँखों पर पट्टी बांधकर केवल स्पर्श से अपने बच्चों को पहचाना, जिसने सभी का भरपूर मनोरंजन किया।

प्रतियोगिताओं के विजेता:

Advertisements
Ad 27

1. म्यूजिकल चेयर: श्रीमती अमिता नेगी
2. गुब्बारा गतिविधि: श्रीमती अंजना, श्रीमती रश्मि रावत, श्रीमती वर्षा शाह
3. ब्लाइंडफोल्ड प्रतियोगिता: श्रीमती अंजना, श्रीमती स्वाति, श्रीमती रूमी
4. मदर ऑफ द ईयर: श्रीमती अंजना, श्रीमती निधि, श्रीमती गगनदीप, श्रीमती रेखा रानी, श्रीमती सीमा सहगल, श्रीमती मीनाक्षी, श्रीमती रवीना ठाकुर, श्रीमती सोनिया आदि

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. प्रियंका ने मातृत्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए एक प्रेरणादायक कहानी के माध्यम से बताया कि एक बच्चे के जीवन में माँ की भूमिका सर्वोपरि होती है। उनके भावपूर्ण विचारों ने सभी को प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने मातृ शक्ति को शत-शत नमन करते हुए कहा कि माँ का योगदान जीवन में अतुलनीय है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी माताओं के सहयोग एवं सहभागिता के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर मातृ प्रेम, सम्मान एवं स्नेह की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण सिमरन, सारिका, रश्मी, नीलम, सलोनी, दिव्या, शिखा, शिवानी, मानसी, दीपिका, मनीष आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button