Breaking NewsEntertainment

आगे बढ़ सकती है ‘जग्गा जासूस’ की रिलीज

मुंबई। फिल्मकार अनुराग बसु का कहना है कि देशभर में बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘जग्गा जासूस’ की टीम फिल्म के रिलीज तारीख को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। बसु की बहु-प्रतीक्षित व रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ अभिनीत इस फिल्म को सात अप्रैल को रिलीज होना है।

Advertisements
Ad 27

कुछ राज्यों में विधानसभा चुनावों के कारण मार्च से लेकर अप्रैल तक बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। बसु का कहना है कि चूंकि ‘‘जग्गा जासूस’’ एक पारिवारिक फिल्म है इसलिए अगर उन्हें अच्छी तारीख मिल जाती है तो वे इस फिल्म को बाद में रिलीज कर सकते हैं।

बसु ने ट्वीट किया, ‘‘जग्गा जासूस एक पारिवारिक फिल्म है। चूंकि अधिकांश जगहों पर परीक्षा की तारीख आगे बढ़ा दी गई है, इसलिए हमलोग रिलीज तारीख को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं, अगर हमें एक उपयुक्त तारीख मिल जाती है। लेकिन फिलहाल फिल्म की पूरी टीम इसे सात अप्रैल को रिलीज करने के लिए तैयार हो रही है।” फिल्म ‘‘जग्गा जासूस’’ के ट्रेलर को पिछले साल दिसंबर में रिलीज किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button