Breaking NewsUttarakhand

आयुध निर्माणी में किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर स्थित आयुध निर्माणी के द्वारा रविवार की शाम 7:00 बजे, आयुध निर्माणी हायर सेकेंडरी स्कूल में कवि सम्मेलन संध्या नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस “कवि सम्मेलन संध्या” का शुभारम्भ आयुध निर्माणी देहरादून के महाप्रबंधक पी.के. दीक्षित एवं ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री महाप्रबंधक एस.के. यादव के द्वारा दीप प्रवजलित करके किया गया।

IMG-20191202-WA0008

Advertisements
Ad 29

महाप्रबंधक के अतिरिक्त निर्माणी के समस्त अधिकारी व कर्मचारी अपने परिवारजनों के साथ उपस्थित रहे। कवि सम्मेलन मे रायपुर क्षेत्र के बहुत से निवासी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी कवियों और अतिथियों का सम्मान और अभिनंदन किया गया। सम्मानित कवियों में तरुण कुलश्रेष्ठ, सुरेश साहनी, कु. निहिता कुमारी, श्रवण कुमार शुक्ला, शकील हिंदुस्तानी, आर. के. अवस्थी, डी. सी. दिवेदी और आर.बी. गुप्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button