Breaking NewsUttarakhand

अब देहरादून में भी उपलब्ध हैं 50 और 200 के नोट

देहरादून। आरबीआइ की ओर से जारी 200 व 50 रुपये के नए नोट का इंतजार कर रहे दूनवासियों का यह इंतजार खत्म हो गया है। आरबीआइ की ओर से में 200 व 50 रुपये के नए नाटों की खेप दून पहुंच गई है। पंजाब नेशनल बैंक ने शुक्रवार से ग्राहकों नकदी लेने आ रहे ग्राहकों को यह नोट देना शुरू कर दिया है। भारतीय स्टेट बैंक में सोमवार नए नोट पहुंचने की उम्मीद है।

छोटे करेंसी की कमी को देखते हुए आरबीआइ ने 25 अगस्त को 200 व 50 रुपये के नए नोट जारी किए थे। चुनिंदा शहरों में इनको जारी किया गया। इनके दून में भी जल्द पहुंचने की उम्मीद थी। हालांकि आरबीआइ की कानपुर स्थित चेस्ट से करेंसी खेप न आने के कारण दूनवासियों को सप्ताहभर का इंतजार करना पड़ा।

खेप पहुंचने के बाद सबसे पहले पंजाब नेशनल बैंक ने लेन-देन करने आने वाले ग्राहकों को देना शुरू कर दिया है। 200 व 50 रुपये का नया नोट लेने के लिए ग्राहकों में क्रेज रहा। बैंक के मंडल प्रमुख अनिल खोसला के मुताबिक नोटों की खेप गुरुवार को पहुंच गई थी।

फिलहाल पलटन बाजार स्थित बैंक की शाखा में नए नोटों का वितरण शुरू किया है। सोमवार को बैंक की सभी शाखाओं में नए नोट मिलने शुरू हो जाएंगे। इन्हें एटीएम में भी फीड किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button