Breaking NewsEntertainment

अभिनेता सोनू सूद ने सरकार से की ये अपील, पढ़िये पूरी खबर

मुंबई। एक तरफ पूरा देश कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रहा है तो दूसरी तरफ नीट-जेईई की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। ऐसे में बच्चे काफी परेशान हैं। उन्हें एग्जाम से ज्यादा अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता हो रही है। ट्विटर पर परीक्षाओं को टालने की अपील की जा रही है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने स्टूडेंट्स का समर्थन करते हुए सरकार से एग्जाम को टालने का अनुरोध किया है। 

सोनू सूद ने ट्विटर पर लिखा- देश में कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए मेरी भारत सरकार से अपील है कि नीट और जेईई की परीक्षा को स्थगित कर देना चाहिए। हमें सावधानी बरतनी चाहिए और छात्रों की जिंदगी को खतरे में नहीं डालना चाहिए। #PostponeJEE_NEETinCOVID। इस ट्वीट के साथ सोनू ने पीएमओ को भी टैग किया है। 

Advertisements
Ad 29

 

एक्टर ने एक और ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है- #NEETJEE परीक्षा में बैठने वाले बच्चे सुदूर इलाकों से आते हैं। बिहार के किसी गांव में बाढ़ है तो किसी जिले में पूरी बंदी। हां,परीक्षा जरूरी है लेकिन उन युवा कंधो की हिफ़ाज़त भी उतनी ही जरूरी है। पूरे विश्व में सबकुछ प्रकृति के सामने ठहर गया तो परीक्षा को कुछ वक्त के लिए टालना चाहिए। 

 

गौरतलब है कि कोरोना काल में सोनू सूद ‘गरीबों का मसीहा’ बनकर सामने आए हैं। उन्होंने प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने से लेकर जरुरतमंदों की मदद करने तक, अपनी तरफ से हर संभव मदद करने का प्रयास किया है। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button