Breaking NewsNational

एयर इंडिया ने रद्द की गायकवाड़ की टिकट

नई दिल्ली। शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने एयर इंडिया की एक और टिकट बुक की लेकिन एयरलाइन ने इसे आज रद्द कर दिया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एयर इंडिया के एक कर्मचारी पर हमले के बाद सभी घरेलू एयरलाइनों ने सांसद को उड़ान से प्रतिबंधित कर दिया था।

Advertisements
Ad 29

सूत्रों ने कहा कि सांसद ने प्रतिबंध से पहले एक टिकट कूपन खरीदा था जिससे उनके सहयोगी स्टाफ ने मुंबई से दिल्ली की यात्रा के लिए बुधवार सुबह के लिए बुक किया था।

एयर इंडिया ने बयान में कहा कि टिकट ‘‘रद्द कर दी गई है।’’ बीते गुरुवार को एयर इंडिया के एक बुजुर्ग कर्मचारी पर हमले के बाद विवादों से घिरे शिवसेना सांसद पर अभूतपूर्व फैसले के तहत सभी प्रमुख घरेलू एयरलाइनों ने प्रतिबंधित कर दिया था। घटना के एक दिन बाद एयर इंडिया ने सांसद की वापसी की टिकट रद्द कर दी थी।
इसके बाद इंडिगो ने भी यह कदम उठाया जिससे मजबूर होकर सांसद को ट्रेन से महाराष्ट्र जाना पड़ा था। हालांकि महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से सांसद ने अपने आचरण के लिए माफी नहीं मांगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button