Breaking NewsUttarakhand

गुच्‍चुपानी में ई रिक्शा चालक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून। कैंट स्थित गुचुपानी में एक ई-रिक्शा चालक की हत्या का मामला सामने आया है। व्यक्ति के सर पर वार करके उसकी हत्या की गई है। कैंट कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रतिदिन सुबह निकलता था काम पर

देहरादून के एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मोहसीन निवासी तेलपुर चौक शिमला बायपास ई रिक्शा चालक था। वह प्रतिदिन सुबह 8 बजे काम पर निकलता था और शाम को 4 बजे खाना खाने के लिए घर पहुंचता था।

नदी किनारे मिला शव

सोमवार को वह घर नहीं पहुंचा और ना ही उससे संपर्क हुआ तो उसके स्वजन उसे ढूंढते हुए गुच्‍चुपानी तक पहुंच गए। गुच्‍चुपानी नदी किनारे जंगल में उसका शव बरामद हुआ। स्वजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली कैंट पुलिस को दी।

Advertisements
Ad 26

घटनास्‍थल पर मिली शराब और कोल्‍डड्रिंक

एसपी सिटी सरिता डोभाल, सीओ नीरज सेमवाल व कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। जांच में सामने आया कि घटनास्थल पर शराब और कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी बरामद हुई हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

कोल्डड्रिंक में शराब में मिलाई हुई थी। इसके अलावा पुलिस को कुछ और संदिग्ध सामान भी घटनास्थल से बरामद हुआ है। एसएसपी ने बताया की जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button